
प्रधानमंत्री किसान योजना ( PM -KISAN ) योजना एक महत्वपूर्ण पहल है । इस योजना का उद्देश्य देश के छोटे किसानों और सीमांत किसानों की वित्तीय सहायता प्रदान करता है
वर्ष 2026 कि उसे योजना की सभी ताजा जानकारी नीचे डिटेल में दिए गए हैं ।
योजना का उद्देश्य
1. छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक राहत देना।
2. खेती के खर्च जैसे बीज खाद और सिंचाई में सहायता करना ।
3. किसानों की आय बढ़ाने और उसके आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में
कदम ।
योजना का लाभ
1. इस योजना के तहत पात्र किसानों और उसके परिवारों को रु6000 प्रतिवर्ष आय की आर्थिक सहायता की जाती है।
2. यह राशि रुपया 2000 की समान तीन किस्तों में किसानों के बैंक खाते में (DBT के माध्यम से ) भेजी जाती है।
A. साल 2026 की ताजा अपडेट (22वीं किस्त)
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 मार्च 2026 को असम के गुवाहाटी से योजना की 22वीं किस्त जारी की है
1. कुल राशि : रुपया 18640 करोड़ से अधिक
2. लाभार्थी : लगभग 9.32 करोड किसान
3. पिछली किस्तें : 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को जारी की गई
थी और 19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 को जारी की गई थी।
B. पात्रता ( Elejilibity)
अपना का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित शर्तें पूरी होनी चाहिए।
1. भूमि : किसान के पास अपने नाम पर खेती योग्यजमीन होनी
चाहिए।
2. परिवार की परिभाषा : इसमें पति-पत्नी और नाबालिग बच्चे
शामिल है।
C. कौन पात्र नहीं है
1. स्थागत भूमि धारक।
2. सरकारी पदों पर रहने वाले पूर्व या वर्तमान व्यक्ति।
3. सेवारत यह सेवानिवृत सरकारी कर्मचारी ( मल्टी टास्किंग
स्टाफ को छोड़कर )।
4. आयकर ( Income Tax )भरने वाले व्यक्ति को छोड़कर ।
5. 10000 से अधिक पेंशन वाले सेवानिवृत व्यक्ति।
D. जरूरी दस्तावेज
1. आधार कार्ड
2. Bank passbook
3. जमीन के कागज ( खतियान या खसरा )
4. मोबाइल नंबर
E. जरूरी बातें सरकार ने प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए कुछ बदलाव किए हैं:
भू-सत्यापन (Land Seeding): आपकी जमीन का रिकॉर्ड पोर्टल पर अपडेट होना चाहिए।
Farmer ID (फार्मर रजिस्ट्री): अब पंजीकरण के लिए फार्मर आईडी अनिवार्य की जा रही है।
e-KYC: किस्त पाने के लिए आधार आधारित e-KYC होना अनिवार्य है। आप इसे PM-Kisan पोर्टल पर OTP के जरिए या CSC केंद्र पर बायोमेट्रिक के जरिए करवा सकते हैं।
. स्टेटस और लिस्ट कैसे चेक करें?
यदि आप अपना नाम लाभार्थी सूची (Beneficiary List) में देखना चाहते हैं या अपनी किस्त का स्टेटस जानना चाहते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
- ‘Know Your Status’ पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- ‘Get Data’ पर क्लिक करने पर आपको अपनी किस्तों की पूरी जानकारी मिल जाएगी।
डिस्क्लेमर : इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी समाचार और सरकारी वेबसाइटों से लेकर एक संक्षिप्त जानकारी प्रस्तुत की गई है ।
कृपया किसी भी योजना या सरकारी सेवा के आयोजन करने से पहले संबंधित सरकारी वेबसाइट के कार्यालय से जानकारी अवश्य जांच ले ।

















