PM Internship Yojana 2026 से युवाओं को मिलेगा करियर बनाने का सुनहरा मौका, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया आसान हिंदी में।

PM Internship Yojana 2026 की पूरी जानकारी हिंदी में। जानें पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, ₹9000 स्टाइपेंड, जरूरी दस्तावेज, आयु सीमा, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और टॉप कंपनियों में इंटर्नशिप पाने का तरीका।
देश की बढ़ती बेरोजगारी को देखते हुए केंद्र सरकार ने PM Intership Yojna 2026 जैसी एक बड़ी योजना लेकर आई है। इस योजना से देश भर के सभी युवाओं को बड़े-बड़े कंपनियों में इंटर्नशिप करने का मौका मिल रहा है। खास बात यह है की इंटर्नशिप करने वाले युवाओं को इंटर्नशिप के दौरान हर महीने ₹9000 का स्टाइपेंड मिलता है।
सरकार का उद्देश्य है कि युवाओ को अपने पढ़ाई के साथ-साथ उनके वास्तविक कार्य अनुभव देना भी है, ताकि भविष्य में वह अपने नौकरी के लिए तैयार हो सके। कई छात्र डिग्री मिलने के बाद भी नौकरी नहीं कर पाते हैं क्योंकि उनके पास अनुभव नहीं होता है। अनुभव नहीं होने के कारण वह इसका लाभ नहीं उठा पाते हैं जिसके लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई PM Internship yojna 2026 युवाओं के लिए बहुत लाभदायक साबित हो सकती है।
अगर आप भी 10वीं ,12वीं, ITI ग्रैजुएट, डिप्लोमा आदि पास कर चुके हैं तो यह योजना आपके लिए बहुत ही लाभदायक होगा। इस आर्टिकल में हम आपको PM Internship Yojna के बारे में सभी जानकारी देंगे।
Table of Content :
• PM Internship Yojana 2026 क्या है
• योजना का मुख्य उद्देश्य
• PM Internship Scheme 2026 में क्या नया है
• कौन आवेदन कर सकता है
• किन युवाओं को लाभ नहीं मिलेगा
• जरूरी दस्तावेज
• कितनी मिलेगी स्टाइपेंड
• PM Internship Yojana 2026 Apply Online
• योजना के फायदे
• चयन प्रक्रिया कैसे होगी
• महत्वपूर्ण वेबसाइट और लिंक
• निष्कर्ष
PM Internship Yojana 2026 क्या है :
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना केंद्र सरकार की एक नई रोजगार और स्किल डेवलपमेंट योजना है। इस योजना के माध्यम से युवाओं को देश की बड़ी कंपनियों में इंटर्नशिप करने का मौका दिया जाएगा।
इस योजना का संचालन Corporate Affairs मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। सरकार चाहती है कि युवा पढ़ाई के साथ-साथ इंडस्ट्री का अनुभव भी प्राप्त करें ताकि भविष्य में उन्हें अच्छी नौकरी मिल सके।
इस योजना के तहत चयनित उम्मीदवारों को कंपनियों में ट्रेनिंग दी जाएगी और साथ ही मासिक स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।
योजना का मुख्य उद्देश्य:
सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करना है। इसके अलावा:
• युवाओं को इंडस्ट्री अनुभव देना
• स्किल डेवलपमेंट बढ़ाना
• नौकरी पाने की संभावना बढ़ाना
• पढ़ाई और नौकरी के बीच गैप कम करना
• बेरोजगारी को कम करना
• कंपनियों में काम करने का वास्तविक अनुभव देना
PM Internship Scheme 2026 में क्या नया है:
2026 में इस योजना में कई बड़े बदलाव किए गए हैं जिससे अधिक युवाओं को लाभ मिल सके।
नए बदलाव:
• स्टाइपेंड बढ़ाकर ₹9000 प्रति माह किया गया
• आयु सीमा 18 से 25 वर्ष रखी गई
• इंटर्नशिप अवधि 6 से 9 महीने तक की गई
• फाइनल ईयर छात्र भी आवेदन कर सकते हैं
• नई कंपनियों और सेक्टर को जोड़ा गया
• ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाया गया
कौन आवेदन कर सकता है:
पात्रता (Eligibility)
PM Internship Yojana 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को निम्न शर्तें पूरी करनी होंगी:
• उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए
• आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए
• 10वीं, 12वीं, ITI, Diploma या Graduation पास होना चाहिए
• फाइनल ईयर के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं
• परिवार की वार्षिक आय निर्धारित सीमा के अंदर होनी चाहिए
किन युवाओं को लाभ नहीं मिलेगा:
कुछ उम्मीदवार इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे:
• Full Time नौकरी करने वाले युवा
• IIT, IIM जैसे बड़े संस्थानों से उच्च डिग्री प्राप्त उम्मीदवार
• पहले से किसी सरकारी ट्रेनिंग योजना में शामिल उम्मीदवार
• जिनके परिवार की आय अधिक है
जरूरी दस्तावेज:
आवेदन करते समय निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
• आधार कार्ड
• मोबाइल नंबर
• ईमेल आईडी
• पासपोर्ट साइज फोटो
• शैक्षणिक प्रमाण पत्र
• निवास प्रमाण पत्र
• बैंक खाता विवरण
कितनी मिलेगी स्टाइपेंड: PM Internship Scheme 2026 के तहत चयनित युवाओं को हर महीने ₹9000 तक का स्टाइपेंड दिया जा सकता है।
इसके अलावा:
• ट्रेनिंग प्रमाण पत्र
• कार्य अनुभव सर्टिफिकेट
• कुछ मामलों में अतिरिक्त आर्थिक सहायता
भी दी जा सकती है।
PM Internship Yojana 2026 Apply Online:
अगर आप इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
आवेदन प्रक्रिया
1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. नया रजिस्ट्रेशन करें।
3. मोबाइल नंबर और OTP से सत्यापन करें।
4. शैक्षणिक और व्यक्तिगत जानकारी भरें।
5. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
6. अपनी पसंद की कंपनी और लोकेशन चुनें।
7. फॉर्म को फाइनल सबमिट करें।
चयन प्रक्रिया कैसे होगी:
• आवेदन की जांच की जाएगी
• पात्र उम्मीदवारों की सूची तैयार होगी
• कंपनियों द्वारा इंटरव्यू या स्क्रीनिंग की जा सकती है
• चयनित उम्मीदवारों को ईमेल और SMS के माध्यम से सूचना दी जाएगी
योजना के फायदे
- नौकरी जैसा अनुभव
युवाओं को बड़ी कंपनियों में काम सीखने का मौका मिलेगा। - करियर मजबूत होगा
इंटर्नशिप अनुभव रिज्यूमे को बेहतर बनाएगा। - आर्थिक सहायता मिलेगी
हर महीने स्टाइपेंड मिलने से छात्रों को मदद मिलेगी। - स्किल डेवलपमेंट
Communication और Professional Skills बेहतर होगी। - रोजगार के अवसर बढ़ेंगे
इंटर्नशिप के बाद नौकरी मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।
महत्वपूर्ण वेबसाइट और लिंक
आधिकारिक वेबसाइट:
PM Internship Official Portal
कॉर्पोरेट मंत्रालय वेबसाइट:
Ministry of Corporate Affairs
सरकारी योजनाओं की जानकारी:
MyGov India
PM Internship Yojana 2026 युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर बनकर सामने आई है। इस योजना के माध्यम से युवा देश की बड़ी कंपनियों में काम सीख सकते हैं और साथ ही हर महीने स्टाइपेंड भी प्राप्त कर सकते हैं।
अगर आप नौकरी की तैयारी कर रहे हैं या पढ़ाई पूरी करने वाले हैं, तो यह योजना आपके करियर के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। आवेदन करने से पहले पात्रता और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी जरूर जांच लें।
यह लेख इंटरनेट और उपलब्ध सरकारी जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। योजना से जुड़े नियम समय-समय पर बदल सकते हैं। आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी जरूर जांच लें।
यह भी पढे :
Stand Up India Scheme 2026: ₹1 करोड़ तक लोन का सुनहरा मौका या बड़ी जिम्मेदारी? जानें पूरी सच्चाई:
बिहार राशन कार्ड अपडेट 2026: 33 लाख नाम हटेंगे या मिलेगा राहत? जानें पूरी सच्चाई और नया नियम
स्किल इंडिया मिशन 2026: बड़ा मौका या अधूरा सपना? जानें फायदे, नुकसान और पूरी सच्चाई






















