
अटल पेंशन योजना क्या है :
अटल पेंशन योजना भारत सरकार द्वारा 1 जून 2015 को लाया गया था । इसका उद्देश्य सभी भारतीयों के लिए एक सामाजिक सुरक्षा बनाना था जिसमें गरीबों वंचित हो और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को ज्यादा लाभ मिल सके । यह योजना पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण (PFRDA) द्वारा संचालित की जाती है ।
अटल पेंशन योजना की क्या लाभहै :
अटल पेंशन योजना एक ऐसी योजना है जिसमें आप हर महीने थोड़े-थोड़ी राशि जमा करते हैं तो आप जब 60 साल के उम्र हो जाती है यानी कि जब आप रिटायर हो जाते हैं तो एक निश्चित पेंशन मिलती है । इस योजना में आपको 1000 से 5000 प्रति माह तक की गारंटी वाला पेंशन मिलता है ।
इस योजना के अंतर्गत पति या पत्नी में किसी एक की मृत्यु पर उसके दूसरे जीवनसाथी को लाभ मिलता है पेंशन के रूप में।
पति और पत्नी दोनों की मृत्यु के बाद नॉमिनी को जितनी उसमें जमा की हुई राशि होती है उसका ब्याज सहित उसके नॉमिनी को मिल जाता है ।
इसमें जमा की हुई राशि और जब निकलता है वह राशि दोनों टैक्स फ्री होते हैं।
इसमें सरकार गारंटी पेंशन देती है
आवश्यक दस्तावेज और पात्रता क्या-क्या होनी चाहिए :
अटल पेंशन योजना के लिए आवेदक को भारतीय नागरिक होना चाहिए।
आधार कार्ड
बैंक पासबुक या फिर खाता विवरण
मोबाइल नंबर
नामांकित विवरण या (नॉमिनी बोलते है )
अटल पेंशन योजना का आवेदन कैसे करें :
आप किसी नजदीकी बैंक या पोस्ट ऑफिस में जाएं और वहां पर एपी फॉर्म भरे फिर उसके बाद आवश्यक दस्तावेज जमा करें
मासिक योगदान आपके बैंक खाते से हर महीने कट जाएगा
सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको अटल पेंशन योजना यानी कि एपी अकाउंट नंबर और इसका पूरा विवरण सहित मिलेगा।
अटल पेंशन योजना का जोखिम और उसकी सीमा क्या-क्या है :
एक बार पेंशन राशि है चलने के बाद आप उसको बदल नहीं सकते हैं ।
2022 के बाद इनकम टैक्स रिटर्न भरने वाले लोग इस योजना में शामिल नहीं हो सकते हैं
इस योजना में ज्वेलरी लाभ नहीं मिलता है सिर्फ 60 वर्ष उम्र बिताने के बाद ही इसका लाभ मिलता है
इस योजना का निष्कर्ष या निचोड़ क्या है ;
अटल पेंशन योजना उन लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है जो गरीबी रेखा से नीचे या फिर पूर्ण रूप से गरीब है और उनका बुढ़ापे में सुरक्षा चाहिए वह लोगों के लिए यह योजना बहुत महत्वपूर्ण है यह उन लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण है जो लोग और संगठित क्षेत्र में काम करते हैं ।
इस योजना में आप जितनी कम उम्र में जुड़ेंगे उतना ही आपको कम प्रीमियम देना पड़ेगा



















One Comment