CTET September 2026 के लिए आवेदन शुरू हो चुका है। जानें फॉर्म भरने की तारीख, योग्यता, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस और तैयारी का सही तरीका।
CTET September 2026 Notification जारी हो गया है। आवेदन प्रक्रिया शुरू, परीक्षा 6 सितंबर 2026 को संभावित। यहां जानें Eligibility, Exam Pattern, Syllabus, Form Link, Fees, PYQs और तैयारी के आसान टिप्स।
अगर आप शिक्षक बनना चाहते हैं तो आपके लिए एक बहुत बड़ी खबर है। CTET september 2026 notifiketion जारी हो गया है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुका है। जो उम्मीदवार इसमें भाग लेना चाहते हैं शिक्षक बनना चाहते हैं उनके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वह अपने आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस बार परीक्षा से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आई हैं, जैसे आवेदन की अंतिम तिथि, परीक्षा तिथि, पात्रता, सिलेबस, एग्जाम पैटर्न और तैयारी का सही तरीका। अगर आप CTET 2026 की तैयारी कर रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए पूरी गाइड साबित होगा।

आप यहां से पढ़ सकते है :-
• CTET September 2026 क्या है?
• CTET September 2026 Notification Latest Update
• CTET 2026 Important Dates
• CTET Eligibility Criteria 2026
• CTET Exam Pattern 2026
• CTET Syllabus 2026
• Application Process Step by Step
• जरूरी दस्तावेज
• Common Problems & Solutions
• तैयारी के Expert Tips
• FAQ
• निष्कर्ष
CTET September 2026 क्या है? Central Board of Secondary Education द्वारा आयोजित CTET (Central Teacher Eligibility Test) एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। इसका उद्देश्य कक्षा 1 से 8 तक पढ़ाने वाले योग्य शिक्षकों का चयन करना है।
यह परीक्षा दो पेपर में होती है:
• Paper 1 – कक्षा 1 से 5 तक शिक्षक बनने के लिए
• Paper 2 – कक्षा 6 से 8 तक शिक्षक बनने के लिए
अगर कोई उम्मीदवार दोनों स्तर पर शिक्षक बनना चाहता है, तो वह दोनों पेपर दे सकता है।
CTET September 2026 Notification Latest Update CTET सितंबर 2026 सत्र का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। आवेदन प्रक्रिया 11 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 10 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 6 सितंबर 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी
आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जा रहे हैं
• परीक्षा का नाम – CTET September 2026
• आयोजन संस्था – CBSE
• आवेदन शुरू – 11 मई 2026
• आवेदन की अंतिम तिथि – 10 जून 2026
• परीक्षा तिथि – 6 सितंबर 2026
• परीक्षा मोड – Offline (OMR आधारित)
• पेपर – Paper 1 & Paper 2
• आधिकारिक वेबसाइट – ctet.nic.in
CTET Eligibility Criteria 2026
Paper 1. Eligibility (Class 1–5 Teacher)
उम्मीदवार के पास निम्न में से कोई योग्यता होनी चाहिए:
12वीं में कम से कम 50% अंक + D.El.Ed
या
ग्रेजुएशन + D.El.Ed/B.Ed
Paper 2. Eligibility (Class 6–8 Teacher)
Graduation + B.Ed
या
Graduation + Elementary Education Diploma
CTET के लिए अधिकतम आयु सीमा तय नहीं है। कोई भी पात्र उम्मीदवार आवेदन कर सकता है
CTET Exam Pattern 2026
CTET परीक्षा में Multiple Choice Questions (MCQ) पूछे जाते हैं।
CTET Syllabus 2026
Paper 1 Syllabus
Child Development & Pedagogy
Language I
Language II
Mathematics
Environmental Studies
Paper 2 Syllabus
Child Development & Pedagogy
Language I
Language II
Mathematics & Science
या
Social Studies / Social Science
सिलेबस मुख्य रूप से NCERT आधारित रहता है। पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करने से तैयारी मजबूत होती है।
CTET Previous Year Questions (PYQs) क्यों जरूरी हैं?
अगर आप पहली बार परीक्षा दे रहे हैं, तो PYQs (Previous Year Questions) जरूर हल करें।
इससे आपको पता चलता है:
• किस टॉपिक से ज्यादा सवाल आते हैं
• प्रश्नों का स्तर क्या रहता है
• समय प्रबंधन कैसे करें
• किन टॉपिक्स पर ज्यादा फोकस करना चाहिए
CTET September 2026 Form भरने की Step by Step Process
1. आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
2. “CTET September 2026 Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
3. नई Registration करें।
4. नाम, जन्म तिथि, शैक्षणिक योग्यता भरें।
5. फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
6. Application Fee जमा करें।
7. Final Submit करके प्रिंट निकाल लें।
जरूरी Documents
फॉर्म भरते समय ये दस्तावेज तैयार रखें:
• आधार कार्ड
• 10वीं व 12वीं मार्कशीट
• Graduation Certificate
• B.Ed / D.El.Ed प्रमाणपत्र
• पासपोर्ट फोटो
• हस्ताक्षर स्कैन कॉपी
• मोबाइल नंबर
• ईमेल आईडी
अगर आप सरकारी या निजी स्कूल में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे हैं, तो CTET September 2026 Notification आपके लिए बड़ा मौका है। आवेदन शुरू हो चुके हैं, इसलिए अंतिम तारीख का इंतजार न करें। पात्रता जांच लें, सही दस्तावेज तैयार रखें और जल्द आवेदन करें। तैयारी के लिए NCERT, PYQ और Mock Test को अपनी रणनीति का हिस्सा बनाएं।
यह लेख सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी और आधिकारिक अपडेट के आधार पर तैयार किया गया है। आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें। तिथि या नियमों में बदलाव संभव है।






















