
डिजिटल इंडिया अभियान क्या है
डिजिटल इंडिया अभियान भारत सरकार द्वारा 1 जुलाई 2015 को शुरू किया गया एक अभियान है इसका मुख्य उद्देश्य भारत को डिजिटल रूप से सशक्त समाज और विज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था में बदलना है जहां हर एक नागरिक को इंटरनेट और डिजिटल सेवाएं मिले।
डिजिटल इंडिया का मुख्य उद्देश्य क्या है
डिजिटल इंडिया का मुख्य उद्देश्य देश के हर एक नागरिक को डिजिटल सेवाएं पहुंचाना। सभी नागरिकों को डिजिटल पहचान मिले इंटरनेट और डिजिटल सेवाओं को आसानी तरीके से उपयोग करें।सरकारी सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध करे ताकि भ्रष्टाचार कम हो और पारदर्शिता बढ़े। ग्रामीण क्षेत्रों में कंप्यूटर पहुंचे और लोग शिक्षित बने।
डिजिटल इंडिया के क्या-क्या फायदे हैं
डिजिटल इंडिया के प्रमुख फायदे पूरे देश में इंटरनेट को पहुंचाना और दूर दराज के गांव के लोगों को नेटवर्क से जोड़ना। आईटी के माध्यम से सरकारी कामकाज में सुधार करना छोटे शहरों और गांव में आईटी ट्रेनिंग देना। इलेक्ट्रॉनिक सेवाओं के डिलीवरी (जैसे- स्वास्थ्य और शिक्षा) को उपलब्ध कराना।
डिजिटल इंडिया के प्रमुख प्रोग्राम और सेवाएं
Digilocker -दस्तावेज सुरक्षित रखने के लिए डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म
BHIM – डिजिट पेमेंट के लिए ऐप
UMANG – एक ही ऐप में कई सरकारी सेवाएं
Common service centres – ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाएं देने वाले केंद्र
Bharatnet – गांव में इंटरनेट पहुंचाने की योजना
निष्कर्ष
डिजिटल इंडिया अभियान भारत के विकास के लिए एक बड़ा कदम है यह न केवल नागरिकों को डिजिटल रूप से सशक्त बना रहा है बल्कि देश के अर्थव्यवस्था और प्रशासन को भी आधुनिक बना दिया है आज भारत दुनिया के सबसे बड़े डिजिटल लेनदेन करने वाले देशों में से एक है।


















