सही Sleeping Position बदल सकती है आपकी सेहत—जानिए बाईं ओर सोने के फायदे।
बाईं ओर करवट लेकर सोने के फायदे क्या हैं ? जानिए पाचन, दिल, एसिडिटी, किडनी और नींद पर Left Side Sleeping Benefits की पूरी जानकारी आसान हिंदी में। Left Side Sleeping Benefits

अच्छी नींद शरीर के लिए उतनी ही जरूरी है जितना सही भोजन। लेकिन केवल सोना ही नहीं, कैसे सोते हैं, यह भी सेहत पर असर डालता है। बाईं ओर करवट लेकर सोने के फायदे आयुर्वेद और कुछ वैज्ञानिक अध्ययनों में बताए गए हैं। कहा जाता है कि Left Side Sleeping Benefits पाचन, एसिडिटी, दिल और आरामदायक नींद में मदद कर सकते हैं।
हालांकि, हर व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति अलग होती है, इसलिए सही sleeping position व्यक्ति-विशेष पर निर्भर कर सकती है।
आप यहां पढ़ेंगे (Table of Content)
- बाईं ओर करवट लेकर सोने के फायदे क्या हैं
- पाचन में Left Side Sleeping Benefits
- एसिडिटी और सीने की जलन में फायदा
- दिल और रक्त प्रवाह पर असर
- किडनी और लीवर के लिए लाभ
- किन लोगों को सावधानी रखनी चाहिए
- सही Sleeping Position कैसे अपनाएं
- निष्कर्ष
शरीर के लिए सोना बेहद जरूरी होता है। अच्छी सेहत के लिए शरीर को आराम देना कई तरह की बीमारियों से बचाता है। सोते समय हम कई बार करवट बदलकर सोते हैं जिसका हमारे शरीर पर गहरा प्रभाव पड़ता है। किसी भी इंसान के लिए एक तरफ करवट लेकर सोए रहना नामुमकिन है। लेकिन क्या आपको पता है बांए ओर करवट लेने से आपको कई तरह के फायदे मिल सकते हैं।
बाईं ओर करवट लेकर सोने के फायदे क्या हैं?
बाईं ओर करवट लेकर सोना कई लोगों के लिए आरामदायक माना जाता है। इससे शरीर का संतुलन बेहतर रह सकता है और कुछ स्थितियों में पाचन तथा आराम में मदद मिल सकती है।
आयुर्वेद में शरीर को बीमारियों से बचाने के लिए बाएं ओर करवट लेकर सोने के बारे में बताया गया है। जिसे आज के वैज्ञानिकों ने शोध के आधार पर इसे माना है।
शोध के अनुसार बाएं ओर करवट बदलकर सोने से पेट फूलने की समस्या, दिल के रोग, पेट की खराबी और थकान जैसी समस्याएं दूर होती हैं। यदि आप बाएं की जगह दाएं तरफ करवट लेकर सोते हैं तो इससे शरीर से टाक्सिन सही तरह से निकल नहीं पाते हैं और दिल पर जोर ज्यादा पड़ता है साथ ही पेट की बीमारी भी लगने लगती हैं। कई बार तो हार्ट रेट भी बढ़ सकता है।
सीधे लेटे रहने से भी इंसान को ठीक तरह से सांस लेने में परेशानी होती है। ज्यादातर वे लोग जिन्हें दमा या अस्थमा और स्लीप एपनिा की दिक्कत हो। उनको रात में सीधा नहीं लेटना चाहिए। इसलिए बांए ओर करवट लेकर सोने की आदत डालनी चाहिए।
किडनियां और लीवर के लिए
बाएं ओर करवट बदलकर सोने से लीवर और किडनियां ठीक तरह से काम करती हैं। शरीर से गंदगी को साफ करने में लीवर और किड़नी बेहद अहम भूमिका निभाती हैं इसलिए इन पर ज्यादा दबाव नहीं डालना चाहिए।
पाचन में सुधार
शरीर तभी ठीक रहता है जब आपका पाचन तंत्र ठीक हो। एैसे में बाएं तरफ करवट लेने से आपके पाचन तंत्र को फायदा मिलता है। और खाया हुआ खाना भी आसानी से पेट तक पहुंचता है जो ठीक से हजम भी हो जाता है। इसके अलावा एक ओर फायादा यह है कि बदहजमी की दिक्कत भी दूर हो जाती है।
खतरनाक बीमारियों से बचाव
बाएं ओर करवट लेने से शरीर पर जमा हुआ टाक्सिन धीरे-धीरे निकलने लगता है और इस वजह से शरीर को लगने वाली खतरनाक बीमारियां नहीं होती हैं।
एसिडिटी में फायदा
सीने में जलन और एसिडिटी की समस्या को दूर करता है बायीं ओर करवट लेकर सोना। क्योंकि इस तरीके से पेट में मौजूद एसिड उपर की जगह से नीचे आने लगता है जिस वजह से सीने की जलन और एसिडिटी की परेशानी में फायदा मिलता है।
पेट को आराम
बांए ओर सोने से पेट को आराम मिलता है। क्योंकि इस पोजिशन में सोने से भोजन छोटी आंत से बड़ी आंत तक आसानी से पहुंच जाता है जिस वजह से सुबह आपका पेट खुलकर साफ होता है।
दिल की परेशानी में
बाएं ओर करवट बदलकर सोने से दिल से संबंधित परेशानियां दूर होती हैं क्योंकि इस अवस्था में सोने से दिल तक खून की पूर्ती बेहद अच्छे तरह से होती है जिसकी वजह से आक्सीजन और खून की सप्लाई आराम से दिमाग और शरीर तक पहुंचती है जो इंसान को दिल की बीमारी यानि कि हार्ट अटैक जैसे गंभीर रोग से बचा सकती है।
सांस लेने में मदद
कुछ लोगों, खासकर जिन्हें खर्राटे, sleep apnea या अस्थमा की समस्या है, उन्हें sleeping position बदलने से लाभ हो सकता है।
लेकिन यह मेडिकल ट्रीटमेंट का विकल्प नहीं है।
गलत तरीकों से सोना कई बीमारियों जैसे सिर दर्द, पीठदर्द, माइग्रेन, थकान व दर्द को न्योता देता है । अच्छी स्लीपिंग पोजीशन इंसान को स्मार्ट और सेहतमन्द बनाती है इसलिए अपने सोने के तरीके को बदलें और हमेशा स्वस्थ रहें।
किन लोगों को सावधानी रखनी चाहिए
हर किसी के लिए एक ही sleeping position सही नहीं होती।
इन स्थितियों में डॉक्टर की सलाह लें:
- गंभीर Heart Disease
- Chronic Back Pain
- Pregnancy (विशेष स्थिति में अलग सलाह मिल सकती है)
- Sleep Apnea
- Spine Problems
सही Sleeping Position कैसे अपनाएं
- एक आरामदायक तकिया लें
- घुटनों के बीच छोटा तकिया रख सकते हैं
- धीरे-धीरे आदत बनाएं
- बहुत ऊंचा तकिया न लें
- शरीर की सुविधा के अनुसार पोजिशन चुनें
आप इन वेबसाइटों को देख सकते है :
- World Health Organization — https://www.who.int
- National Institutes of Health — https://www.nih.gov
- Ministry of Health and Family Welfare — https://www.mohfw.gov.in
क्या बाईं ओर सोना सभी के लिए जरूरी है?
नहीं। बाईं ओर करवट लेकर सोने के फायदे कई लोगों के लिए उपयोगी हो सकते हैं, लेकिन इसे सभी पर लागू नियम नहीं माना जा सकता।
निष्कर्ष
बाईं ओर करवट लेकर सोना पाचन, एसिडिटी और आरामदायक नींद के लिए फायदेमंद हो सकता है। Left Side Sleeping Benefits के कई संभावित लाभ बताए जाते हैं, लेकिन किसी भी स्वास्थ्य समस्या में डॉक्टर की सलाह सबसे जरूरी है।
Disclaimer
यह लेख सामान्य जानकारी के लिए है। इसे चिकित्सकीय सलाह न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या sleeping disorder के लिए डॉक्टर से सलाह लें।
अच्छी नींद, सही आदत और सही posture—यही बेहतर सेहत की शुरुआत है।
यह भी पढे :

Diabetes Care in Summer 2026: गर्मी में शुगर कंट्रोल या खतरे की घंटी? जानें पूरी सावधानियां Diabetes Summer Care 2026: Blood Sugar Control Tips & Precautions




















