बिहार के छात्रों के लिए बड़ी राहत! 10वीं और 12वीं पास स्टूडेंट्स को सीधे बैंक खाते में प्रोत्साहन राशि मिलने वाली है।
Mukhyamantri Protsahan Yojana 2026 के तहत बिहार के 10वीं पास छात्रों को ₹10,000 और इंटर पास छात्राओं को ₹25,000 तक की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। जानें आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज, पात्रता और आवेदन की पूरी जानकारी।
आगर आप बिहार से हो और अपने 10वीं और 12वीं की परीक्षा पास कर ली है तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। 10वीं पास करने वाले विद्यार्थियों को 10000 और 12वीं पास करने वाले विद्यार्थियों को 25000 की प्रोत्साहन दी जा रही है। इसका आवेदन Medhasoft Portal पर शुरू होने की संभावना है।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य छात्रों को आगे पढ़ाई के लिए प्रोत्साहन करना है। मुख्यमंत्री योजना द्वारा उत्तीर्ण छात्रों को ₹10000 की राशि मिलती है। यह योजना गरीब बच्चे, मध्य वर्ग के बच्चे या जो बच्चे आगे पढ़ाई के लिए समर्थ नहीं है उनके लिए बहुत जरूरी होता है।
आप यहां से पढ़ेंगे :-
• मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना 2026 क्या है?
• किसे मिलेगा ₹10,000 और ₹25,000?
• योजना का उद्देश्य
• पात्रता
• जरूरी दस्तावेज
• आवेदन प्रक्रिया
• आवेदन करते समय होने वाली गलतियां
• Important Details Table
• Expert Tips
• FAQ
• निष्कर्ष
मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना 2026 क्या है? मुख्यमंत्री बालक/बालिका प्रोत्साहन योजना और कन्या उत्थान योजना के तहत बिहार सरकार छात्रों को प्रोत्साहन राशि देती है।
इस योजना के अंतर्गत:
10वीं पास छात्रों के लिए
अगर किसी छात्र ने बिहार बोर्ड (BSEB) से मैट्रिक प्रथम श्रेणी (First Division) में पास किया है, तो उसे ₹10,000 की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
कुछ आरक्षित वर्ग के छात्रों को द्वितीय श्रेणी (Second Division) में पास होने पर भी लाभ मिल सकता है।
12वीं पास छात्राओं के लिए
अगर किसी अविवाहित छात्रा ने बिहार बोर्ड से इंटर पास किया है, तो उसे ₹25,000 तक की आर्थिक सहायता दी जाती है।
कुछ विशेष वर्गों की छात्राओं को अतिरिक्त लाभ भी मिल सकता है।
मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना 2026 का उद्देश्य सरकार का उद्देश्य केवल पैसे देना नहीं है, बल्कि छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरित करना भी है।
योजना के प्रमुख उद्देश्य:
• आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की मदद
• छात्राओं की शिक्षा को बढ़ावा
• स्कूल छोड़ने की समस्या कम करना
• उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना
• बेटियों की पढ़ाई मजबूत करना
कौन-कौन आवेदन कर सकता है?
10वीं प्रोत्साहन योजना पात्रता
इन शर्तों को पूरा करना जरूरी है:
• बिहार बोर्ड से मैट्रिक पास होना चाहिए
• First Division होना चाहिए
• छात्र बिहार का निवासी होना चाहिए
• बैंक खाता छात्र के नाम पर होना चाहिए
• आधार कार्ड लिंक होना जरूरी
इंटर प्रोत्साहन योजना पात्रता
• छात्रा अविवाहित हो
• बिहार बोर्ड से इंटर पास हो
• बैंक खाता छात्रा के नाम हो
• आधार लिंक होना चाहिए
जरूरी दस्तावेज
आवेदन करने से पहले ये दस्तावेज तैयार रखें:
- मार्कशीट – 10वीं या 12वीं की मार्कशीट।
- आधार कार्ड – आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए।
- बैंक पासबुक – ध्यान रखें:,बैंक खाता एक्टिव हो, छात्र के नाम पर हो, DBT सक्षम हो
- मोबाइल नंबर – OTP व Verification के लिए जरूरी।
- ईमेल आईडी – Login व अपडेट के लिए।
- जाति प्रमाण पत्र – आरक्षित वर्ग के छात्रों के लिए जरूरी हो सकता है।
- आय प्रमाण पत्र – कुछ मामलों में मांगा जा सकता है।
- निवास प्रमाण पत्र – बिहार निवासी साबित करने के लिए।
आवेदन कब शुरू होगा? जानकारी के अनुसार मई 2026 के अंतिम सप्ताह, यानी लगभग 25 मई 2026 के आसपास आवेदन शुरू हो सकते हैं।
हालांकि छात्रों को सलाह दी जाती है कि आधिकारिक पोर्टल पर अपडेट चेक करते रहें।
आवेदन करने की विधि :
• Medhasoft Portal खोलें।
• “Matric Scholarship 2026” या “Inter Scholarship 2026” चुनें।
• Registration Number, जन्म तिथि और प्राप्त अंक भरें।
• Registration पूरा करें।
• Login ID और Password से लॉगिन करें।
• व्यक्तिगत जानकारी भरें।
• दस्तावेज अपलोड करें।
• Form Submit करें।
• Confirmation Receipt डाउनलोड करें।
आवश्यक सूचना:-
आवेदन खुलते ही फॉर्म भरें।
दस्तावेज पहले से Scan करके रखें।
बैंक खाता Active रखें।
मोबाइल नंबर चालू रखें।
अंतिम तारीख का इंतजार न करें।
मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना 2026 बिहार के छात्रों के लिए बेहद फायदेमंद योजना है। अगर आपने 10वीं या 12वीं पास की है, तो समय रहते आवेदन जरूर करें। सही दस्तावेज और सही जानकारी भरने से पैसा सीधे बैंक खाते में आ सकता है।
यह जानकारी विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और उपलब्ध जानकारी के आधार पर तैयार की गई है। आवेदन करने से पहले आधिकारिक पोर्टल पर जानकारी जरूर जांच लें।
आप यह भी पढ़े :-
बड़ी जिम्मेदारी! राघव चड्ढा बने राज्यसभा याचिका समिति के अध्यक्ष, जानिए क्या होगा असर?
बड़ा झटका: Ankur Warikoo ने अचानक बंद किया 100 करोड़ रुपये का Courses Business
Social link for ujala sathi:























