
बिहार सरकार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा की गई थी जिसका उदेस्य लड़कियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उसके भविष्य को सुरक्षित करना है।इस योजना के अंतर्गत बेटियों को जन्म से लेकर स्नातक तक सहायता मिलती है । इस योजना का उद्देश्य बाल विवाह को रोकना और लड़कियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाना है।
इस योजना के मुख्य लाभ है
1. जन्म पर लगभग ₹2000
2. 1 साल पूरे होने पर ₹1000
3. 2 साल के टीकाकरण पर ₹2000
4. दसवीं कक्षा पास 1st डिवीजन पर ₹10000
5. 12वीं कक्षा पास 1st डिवीजन पर ₹25000
6. स्नातक पास करने पर ₹50000
आवेदन प्रकिया ऑनलाइन आवेदन सरकार के आधिकारिक वेबसाइट medhasoft पर होता है
आवश्यक दस्तावेज ( necessary documents ) :
आधार कार्ड
बैंक खाता
और शैक्षणिक प्रमाण पत्र
(आवेदन का भुगतान सिर्फ बैंक खाते में होता है)
पात्रता ( eligibility) :
आवेदिका बिहार की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
एक परिवार की अधिकतम दो बेटियों को ही इस योजना का लाभ मिल सकता है।
आवेदिका के परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए (EWS श्रेणियों को प्राथमिकता)।
12वीं पास करने वाली छात्रा का अविवाहित होना अनिवार्य है।
आवेदिका का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है क्योंकि इसमें जब आधार कार्ड लिंक होगा तब डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से खाते में पैसा आ जाएगा ।
नोट: पोशाक और सैनिटरी नैपकिन के लिए भी अलग से वार्षिक राशि दी जाती है जो कक्षा के अनुसार ₹300 से ₹1,500 तक होती है।युह योजना सिर्फ बिहार की बेटियों के लिए है इसमें बिहार की बेटियों को जन्म से लेकर स्नातक परीक्षा तक 94100 की कुल सहायता की जाती है
डिस्क्लेमर : इस वेबसाइट पर दी गई सभी जानकारी अलग-अलग समाचार पत्र और सरकारी वेबसाइटों से लेकर एक संक्षिप्त जानकारी प्रस्तुत की गई है। कृपया किसी भी योजना या सरकारी सेवा के योजना के लिए आवेदन करने से पहले संबंधित सरकारी वेबसाइट के वेबसाइट से जानकारी अवश्य जांच लें ।




















