
देश को कचरा मुक्त और स्वच्छ बनाने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम
स्वच्छ भारत अभियान 2.0 के लक्ष्य , विशेषताएं और आम जनता की भूमिका जानें। यह योजना देश को कचरा मुक्त और स्वच्छ बनाने पर केंद्रित है।
आज के समय में बढ़ते कचरे और प्रदूषण की समस्या देश के लिए एक बड़ी चुनौती बन चुकी है। शहरों में कचरे के ढेर, गंदगी और प्रदूषित पानी से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए स्वच्छ भारत अभियान 2.0 की शुरुआत की गई है, जिसका उद्देश्य देश को स्वच्छ, सुंदर और कचरा मुक्त बनाना है।
- स्वच्छ भारत अभियान 2.0 क्या है?
- स्वच्छ भारत अभियान 2.0 के मुख्य लक्ष्य
- स्वच्छ भारत अभियान 2.0 की विशेषताएं
3.1 कचरे से संसाधन (Wealth from Waste)
3.2 तकनीक का उपयोग
3.3 सतत विकास - आम जनता की भूमिका
4.1 कचरा पृथक्करण
4.2 3R का पालन (Reduce, Reuse, Recycle)
4.3 सामुदायिक सफाई
4.4 प्लास्टिक का कम उपयोग - क्यों जरूरी है स्वच्छ भारत अभियान 2.0?
- आधिकारिक वेबसाइट से जानकारी कैसे लें
- निष्कर्ष
स्वच्छ भारत अभियान 2.0 क्या है?
स्वच्छ भारत अभियान। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 अक्टूबर 2021 को इस दूसरे चरण की शुरुआत की थी। इससे अगले 5 वर्षों (2025-26) तक के लिए डिजाइन किया गया है। जिसका लक्ष्य 47000 + शहरों में 100% ओपन डिफेकेशन फ्री स्थिति और वैज्ञानिक ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्राप्त करना है। सभी शहरों को कचरा मुक्त बनाना और सुरक्षित जल प्रबंधन सुनिश्चित करना है।
स्वच्छ भारत के मुख्य लक्ष्य क्या है?
सभी शहरों में कचरा की पहाड़ों को पूरी तरह खत्म करना और उनकी जगह हरियाली बनाना है।
पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले प्लास्टिक के इस्तेमाल को पूरी तरह समाप्त करना।
घर-घर से कचरा इकट्ठा करना और उसका शत प्रतिशत वैज्ञानिक तरीके से निपटा करना।
शहरों में गंदे पानी के बहाव को रोकना और उसे ट्रीट करके दोबारा इस्तेमाल के लायक बनाना है।
शौचालय को स्वच्छ बनाना और यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी गंदा पानी सीधी नदियों में न जाए।
स्वच्छ भारत की विशेषताएं क्या है?
स्वच्छ भारत की विशेषताएं निम्नलिखित है। केवल शौचालय बनाना ही काफी नहीं है ,उनकी सफाई और रखरखाव पर अधिक ध्यान देना है। कचरे से कंचन (Wealth from Waste) के सिद्धांत पर काम करना ,जैसे कचरे से बिजली बनाना या खाद तैयार करना। इनकी सफाई की निगरानी तकनीक और एप के जरिए किया जाएगा।
तकनीक का उपयोग: सफाई व्यवस्था की निगरानी मोबाइल ऐप और आधुनिक तकनीक के माध्यम से की जाएगी।
सतत विकास: पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना स्वच्छता को बनाए रखना इस योजना का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
आम जनता की भूमिका
स्वच्छ भारत 2.0 की सफलता जन भागीदारी पर निर्भर है हम और आप इस अभियान में इस प्रकार योगदान दे सकते हैं।
- कचरा पृथक्करण: घर पर ही सुख और गीले कचरे को अलग-अलग डिब्वो में रखें।
- 3R का पालन: Reduce (कम उपयोग), Reuse(पुनः उपयोग), और Recycle (पुनर्चक्रण) को अपने जीवन शैली का हिस्सा बनाएं।
- सामुदायिक सफाई: अपने मोहल्ले और सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने में सहयोग करें।
- सामुदायिक सफाई: अपने आस-पास के क्षेत्र, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने में सहयोग करें।
- प्लास्टिक का कम उपयोग: सिंगल-यूज़ प्लास्टिक से बचें और पर्यावरण के अनुकूल विकल्प अपनाएं।
क्यों जरूरी है यह अभियान?
आज के समय में प्रदूषण और कचरे की समस्या तेजी से बढ़ रही है, जिससे स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। स्वच्छ भारत अभियान 2.0 न केवल सफाई को बढ़ावा देता है, बल्कि लोगों में जागरूकता भी फैलाता है। यह अभियान आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण बनाने में मदद करता है।
अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक website https://sbmurban.org/ पर जा कर देख सकते है ।
निष्कर्ष
स्वच्छ भारत अभियान 2.0 भारत के शहरी कार्यकलाप की दिशा में एक बड़ा कदम है या न केवल हमारे पर्यावरण को सुरक्षित रखेगा बल्कि आने वाले पीढ़ी को एक स्वस्थ और सुंदर भारत सोपने
में मदद करेगा। आइए, हम सब मिलकर भारत को कचरा मुक्त बनाने का संकल्प लें।
आइए हम सभी मिलकर स्वच्छ भारत अभियान 2.0 को सफल बनाएं और अपने देश को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाएं।
यह भी पढे :
उत्तर प्रदेश श्रमिकों के लिए बड़ी योजना: 5 लाख तक मुफ्त इलाज, जानिए पूरी जानकारी
PM SHRI स्कूल योजना क्या है? जानें उद्देश्य, फायदे और पूरी जानकारी 2026 में
PM Surya Ghar Yojana 2026: घर पर सोलर पैनल लगवाकर फ्री बिजली कैसे पाएं? पूरी जानकारी
PM पशुपालन योजना 2026: 10 लाख तक लोन और 50% सब्सिडी, पूरी जानकारी यहाँ
उत्तर प्रदेश शादी अनुदान योजना 2026: ₹51000 तक की मदद, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
PM Kisan Yojana 2026: हर साल ₹6000 कैसे पाएं? पूरी जानकारी और eKYC प्रक्रिया




















One Comment