भारत की 16वीं जनगणना 2027 – डिजिटल बदलाव, जाति डेटा और विकास योजनाओं का नया आधार
भारत की 16वीं जनगणना (Census 2027) दो चरणों में होगी। पहली बार डिजिटल जनगणना और जाति आधारित डेटा शामिल होगा। जानिए तारीख, प्रक्रिया, फायदे, पोर्टल, और पूरी जानकारी आसान हिंदी में।

भारत की 16वीं जनगणना 2027: पहली बार जाति डेटा, डिजिटल प्रक्रिया और बड़ा बदलाव
Introduction: परिचय:
भारत सरकार ने देश की 16वीं जनगणना (Census 2027) की शुरुआत की है। यह जनगणना बहुत तरीकों से ऐतिहासिक मानी जा रही है क्योंकि पहली बार यह जनगणना पूरी तरह से डिजिटल कराई जाएगी। 1931 के बाद पहली बार भारत में जाति के आधार पर जनगणना कराकर आंकड़े एकत्रित किए जाएंगे।
इस परियोजना के लिए सरकार ने रु 11,718 करोड़ से आदि की मजदूरी दी है। यह जनगणना दो चरणों में होगी ।इस जनगणना से भारत के करोड़ों नागरिकों की जानकारी एकत्रित की जाएगी।
यह जनगणना आने वाले दिन में सरकारी योजनाओं, विकास परियोजनाओ , शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य आदि नीतियों के आधार बनेगी।
आप यहा पढ़ेंगे
1. Census 2027 क्या है
2. जनगणना 2027 कब होगी
3. दो चरणों में होगी प्रक्रिया
4. डिजिटल जनगणना कैसे होगी
5. जाति जनगणना क्यों महत्वपूर्ण है
6. सरकार कितना खर्च करेगी
7. आम जनता को क्या फायदा होगा
8. महत्वपूर्ण वेबसाइट लिंक
9. निसकर्ष
Census 2027 क्या है? : भारत की जनगणना हर 10 साल पर होती है। भारत की पिछली जनगणना 2011 में हुई थी उसके बाद 2021 में होने वाली थी परंतु कोविड महामारी के कारण यह जनगणना रोक दी गई थी। अब सरकार ने इस जनगणना को Sensus 2027 के नाम से आयोजित करने का सोचा हैं।
यह देश की आबादी परिवार शिक्षा रोजगार मकान सामाजिक स्थिति और आर्थिक स्तर से जुड़े सभी जानकारी को एकत्रित करने की सबसे बड़ी प्रक्रिया है।
जनगणना 2027 kab होगी? : भारत सरकार ने जनगणना को दो चरणों में कर दिया है :
- पहला चरण : 1 अप्रैल 2026 से 30 सितंबर 2026 तक चलेगा।
इस दौरान मकान की सूची तैयार की जाएगी घरों की संख्या, मकान की स्थिति, सुविधा और परिवार से जुड़ी सारी जानकारी प्राप्त की जाती है।
- दूसरा चरण: फरवरी 2027 में होगी
इस दौरान देश की कुल संख्या परिवार के सदस्य, उम्र, शिक्षा आदि की जानकारी एकत्रित की जाती है।
डिजिटल जनगणना कैसे होगी? : इस बार सरकार पहली बार जनगणना को डिजिटल बना रही है। नागरिक खुद भी अपनी जानकारी ऑनलाइन भर सकेंगे।
सेल्फ एन्यूमरेशन सुविधा: लोग सरकार के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।
संभावित पोर्टल:
https://sns.gov.in
इससे प्रक्रिया तेज होगी और डेटा में पारदर्शिता बढ़ेगी।
जाति जनगणना क्यों महत्वपूर्ण है? : 1931 के बाद पहली बार जाति के आधार पर विस्तृत रूप से जनगणना होगी। आजादी के बाद अब तक ऐसे ही (सामान्य) जनगणना होती थी परंतु आजादी के बाद पहली बार यह ऐसी जनगणना होगी जिसमें जाति की विस्तृत संख्या एकत्रित की जाएगी।
इससे क्या फायदा होगा?
• पिछड़े वर्गों की सही संख्या पता चलेगी
• आरक्षण नीतियों की समीक्षा आसान होगी
• सामाजिक योजनाएं बेहतर बनेंगी
• संसाधनों का सही वितरण होगा
• कमजोर वर्गों तक योजनाएं पहुंचेंगी
हालांकि कुछ लोग इसे सामाजिक बहस और राजनीतिक मुद्दा भी मानते हैं।
सरकार कितना खर्च करेगी? : भारत सरकार ने ₹11,718.24 करोड़ की स्वीकृति दी है।
यह राशि निम्न कार्यों में खर्च होगी:
• डिजिटल सिस्टम तैयार करना
• मोबाइल एप और पोर्टल
• कर्मचारियों की नियुक्ति
• डेटा सुरक्षा
• सर्वे प्रशिक्षण
• तकनीकी इंफ्रास्ट्रक्चर
आम जनता को क्या फायदा होगा? :
- योजनाओं का सही लाभ : सरकार सही आंकड़ों के आधार पर योजनाएं बना सकेगी।
- रोजगार और शिक्षा सुधार : किस क्षेत्र में कितनी जरूरत है, यह स्पष्ट होगा।
- ग्रामीण विकास : गांवों में सड़क, बिजली, पानी जैसी सुविधाओं की योजना बेहतर होगी।
- गरीब परिवारों की पहचान : जरूरतमंद लोगों तक योजनाएं पहुंच सकेंगी।
महत्वपूर्ण तिथियां :
• हाउस लिस्टिंग: 1 April 2026
• पहला चरण समाप्ति: सितंबर 2026
• दूसरा चरण शुरू: फरवरी 2027
• संदर्भ तिथि : 1 मार्च 2027
जरूरी लिंक :
भारत सरकार आधिकारिक वेबसाइट: https://censusindia.gov.in
डिजिटल पोर्टल: https://sns.gov.in
क्या ध्यान रखें?
• सही जानकारी दें
• गलत दस्तावेज न दें
• मोबाइल नंबर अपडेट रखें
• ऑनलाइन फॉर्म भरते समय सावधानी रखें
निष्कर्ष : Census 2027 भारत के लिए एक ऐतिहासिक कदम है। पहली बार डिजिटल जनगणना, ऑनलाइन सेल्फ एन्यूमरेशन और जाति आधारित डेटा से सरकार को विकास योजनाएं बनाने में बड़ी मदद मिलेगी।
यह प्रक्रिया आने वाले वर्षों में देश की सामाजिक और आर्थिक नीतियों की दिशा तय कर सकती है।
Disclaimer : यह लेख सार्वजनिक उपलब्ध जानकारी और सरकारी घोषणाओं के आधार पर तैयार किया गया है। अंतिम तारीख, पोर्टल और प्रक्रिया में बदलाव संभव है। आधिकारिक अपडेट के लिए सरकारी वेबसाइट अवश्य देखें।
यह भी पढे :
प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना 2026: बड़ी खुशखबरी! छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप और ब्याज में राहत
Education Scheme- उत्तर प्रदेश योजना (Uttar Pradesh yojna)
- राज्य योजना (State Scheme)
- सरकारी योजना (Sarkari Yojana)




















